घर के सामने खेल रहे मासूम से मंगलवा सुबह साढ़े आठ बजे ई-रिक्शा टकरा गया। हादसे में मासूम की मौत हो गई। उदयपुर के पुरानी बाजार आमीशंकरपुर गांव निवासी सूरज गुप्ता का तीन वर्षीय मासूम मोनू सड़क के किनारे खेल रहा था। इसी बीच सांगीपुर की तरफ से आ रहा ई- रिक्शा मोनू से टकरा गया। परिजन घायल मोनू को सीएचसी सांगीपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां प्रभावती का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मृतक मोनू। फाइल फोटो