बच्चों में खेल के दौरान लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। शोर पर पहुंचे लोगों ने बीचबचाव कर घायलों को मानधाता स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
मानधाता थाना क्षेत्र के सराय गोविंदराय गांव में गुरुवार को सुबह आठ बजे अतीक व अब्दुल कय्यूम के घर के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान उनमें विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। बीचबचाव करने पहुंचे दोनों परिवार के लोग भी लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट में एक पक्ष से अतीक (20), अब्दुल्ला (32), मुस्तफा (60) तो दूसरे पक्ष से अब्दुल कय्यूम (54), वकील (60) घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को मानधाता पीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्ष पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।