फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने वृद्ध महिला को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
हबीबुल ​​नशा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बच्चा चोरी की अफवाहों ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में मनोरोगी वृद्ध महिला को पीट-पीटकर मार डाला। उसका शव सुबह गांव के बाहर नहर के पास मिला। परिजन उसका शव घर ले आए और बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ क्षेत्र के बवलिया बाजीआफ्त निवासी हबीबुल निशा (65) कुछ महीनों से दिमागी रूप से बीमार हो गई थी। वह घर पर अपने पुत्र मोहम्मद हारून और बहू के साथ रहती थी। रविवार की रात खाना खाकर घर के सभी लोग सो गए तो वह अपने बिस्तर से उठी और कहीं चली गई। रात में इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी खोज करनी शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सुबह भी परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। बाद में पता चला कि संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजलीपुर वनगढ़वा गांव में एक महिला की बच्चा चोर समझकर पिटाई की गई थी। इस पर परिजन उसकी खोज करते हुए गांव पहुंचे, लेकिन वहां भी पता नहीं चला। बाद में कुछ लोगों ने बताया कि पनिगो ग्रामसभा के बेचूराम तिवारी का पुरवा गांव में नहर के पास एक महिला का शव पड़ा है।
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देख बिलख पड़े। महिला के शरीर पर चोटों के निशान थे। जानकारी करने पर पता चला कि रात में ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी थी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में एसओ संग्रामगढ़ का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। परिजनों ने भी न तो तहरीर दी और न ही सूचना दी है।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बवलया बाजीआ गांव में मृतका के घर में जुटी ग्रामीणों की भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें