फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच आज होगी डाला छठ की पूजा

विज्ञापन
बेल्हा देवी धाम सई घाट पर फैली गंदगी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच डाला छठ पर आज महिलाएं सई नदी के तट पर भगवान भाष्कर को अर्घ्य देंगी। डाला छठ के महापर्व को लेकर शुक्रवार को घाट पर साफ- सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। घाट पर दुर्गंध से खड़ा होना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

डाला छठ का पर्व नहाय खाय से शुरू हो गया है। शनिवार को सई नदी के घाट पर शाम को महिलाएं भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी। घाट पर पूरे पारंपरिक तरीके से पूजन अर्चन करेंगी। बेल्हादेवी धाम के पास सई नदी के तट पर पूजन अर्चन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ती है। इस बार घाट पर अव्यवस्था हावी है। शुक्रवार को घाट की साफ- सफाई का अभियान तो चला मगर आधा अधूरा।
घाट पर जमा कूड़ों को हटाकर जगह- जगह एकत्र कर दिया गया है। पूर्वी छोर पर अभी भी गंदगी जमा है। वेदी की भी साफ- सफाई नहीं की गई है। घाट पर जगह- जगह पालीथिन बिखरी हुई है। इसके अलावा जमा की गंदगी से दुर्गंध उठ रही है, जिससे वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में शनिवार को घाट पर महिलाएं सूर्यदेव को अर्घ्य व विशेष पूजन कैसे करेगीं।
विज्ञापन

सिल्ट से होगी फिसलन, परेशान होंगे श्रद्धालु
घाट पर जगह- जगह सिल्ट जमा है। घाट की साफ- सफाई के दौरान घाट पर जमा सिल्ट की भी सफाई नहीं की गई। पूजन के दौरान इससे फिसलन होगी। जिससे श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ेगा।

डाला छठ की तैयारी में बेल्हा देवी घाट की सीढ़ियों से नहीं हटायी गयी जमा सिल्ट।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें