फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिली पुलिस की चोरी गई चीता बाइक

विज्ञापन
बाघराय के बेधन गोपालपुर स्थित तालाब जिससे निकाली गई थी बाइक। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली के पुलिसकर्मियों की बैरक परिसर से चोरी गई चीता मोबाइल की बाइक बेधन गोपालपुर के तालाब में मिली। पुलिस ने चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद करते हुए तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए चोरी के आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने पुलिसकर्मियों की बैरक से चीता मोबाइल 32 चुराई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने वाले दोनों सिपाहियों को निलंबित करते हुए कोतवाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने चोरी गई बाइक को बाघराय थाना क्षेत्र के बेधनगोपालपुर गांव के तालाब से ग्रामीणों की मदद से बरामद किया।
इससे पहले मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने गांव के ही सचिन पटेल को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसके घर से ही चोरी की बाइक बरामद की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने गांव के जितेंद्र पटेल, रामू पटेल व संदीप पटेल को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पुलिस अब वाहन चोरों के साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने चीता मोबाइल समेत चोरी की तीन बाइक बरामद कीं। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि चोरों की निशानदेही पर चोरी किए गए अन्य वाहन बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पता चोरी किए गए कई वाहन कबाड़ी के हाथ बेचने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें