फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की आठ बाइक के साथ पकड़े गए चार शातिर

Sun, 02 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आठ चोरी की बाइक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी का शनिवार को चालान कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि सभी को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। संग्रामगढ़ थाने की पुलिस ने आठ मोटरसाइकिल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार दिखाया है। सभी को बाजार के ही टेढ़ी मोड के पास से चेकिंग के दौरान पकड़े जाने की बात कही जा रही है। दो को फरार दिखा दिया गया है।
विज्ञापन


पकड़े जाने वालों में नीरज उर्फ ननके पुत्र गनेशी निवासी भिटारी, पकंज पुत्र दिलीप निवासी भिटारी, नीरज पुत्र विंदेश्वरी निवासी हिरई का पुरवा व गोलू सोनकर पुत्र बृजेंद्र निवासी टिकरिया संग्रामढ़ शामिल हैं। इसके अलावा रोबिन मिश्रा निवासी कड़ा धाम कौशाम्बी व संजय यादव निवासी डाकबंगला संग्रामगढ़ फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले को पहले दबाए रखा। मीडिया के लोगों ने इसके बारे में पूछताछ की तो उन्हें बताया ही नहीं गया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले में दर्जनों लोगों को उठाया तो लगातार लेन-देन करके छोड़ती रही। शनिवार की शाम को भी इस मामले में मुकदमा लिखने की बात कही जा रही थी लेकिन किसी को सूचना देने से पुलिस कतराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें