फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएचसी अधीक्षक, रोका वेतन

Wed, 22 Nov 2023 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की सीएचसी में बुधवार दोपहर सीडीओ नवनीत सेहारा और सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला ने निरीक्षण किया। सीडीओ ने सीएचसी में वार्ड और आसपास गंदगी देखकर डाॅक्टर को फटकार लगाते हुए तुरंत साफ कराने को कहा। निरीक्षण में गायब मिले सीएचसी अधीक्षक समेत सभी छह कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन




निरीक्षण में सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह, डाॅ. रतीश, डाॅ. वीके दुबे, डाॅ. नुसरत जहां, एलटी अमित कुमार, एचईओ शिव बहादुर मौर्य अनुपस्थित मिले। इसके बाद सीएमओ ने ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। जहां पर मरीजों से दवा मिलने की जानकारी ली और वार्ड आदि का निरीक्षण करते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। इस दौरान बीपीएम दीपक श्रीवास्तव, रजनीश वर्मा, डाॅ. दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें