फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गबन में बर्खास्त शाखा प्रबंधक के पिता सहित तीन पर आरोप पत्र दाखिल

Thu, 27 Jun 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
-शाखा प्रबंधक और उसकी पत्नी की जमानत पर जिला जज की कोर्ट में सुनवाई आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। भारतीय स्टेट बैंक लीलापुर में ग्राहकों के खाते से अपने पिता के खाते में 10 लाख रुपये हस्तांतरित करने वाले बर्खास्त शाखा प्रबंधक के पिता धर्माजी सरोज, बैंक कर्मचारी दीपक वर्मा और अनुराग सचान के खिलाफ बृहस्पतिवार को चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई है। इधर कोर्ट ने जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की तिथि तय की है।
विज्ञापन




जिले के लीलापुर भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक के रूप में तैनात जयनाथ सरोज ने ग्राहकों के खाते से करोड़ों रुपये अपने परिजनों और ठेकेदारों के खाते में ट्रांसफर किए थे। विभागीय जांच के बाद शाखा प्रबंधक को बर्खास्त करने के साथ ही लीलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बृहस्पतिवार को लीलापुर पुलिस ने जिला कारागार में बंद शाखा प्रबंधक के पिता धर्माजी सरोज, कर्मचारी अनुराग सचान और दीपक वर्मा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस की विवेचना अभी खत्म नहीं हुई है, मगर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी से बच रही है। बृहस्पतिवार को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करने वाले बर्खास्त शाखा प्रबंधक जयनाथ सरोज और उनकी पत्नी भावना की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई है। कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई करने का समय निर्धारित किया है। डीजीसी योगेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें