कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने कहा सिद्धपीठ मां चंद्रिकाधाम जल्द ही पर्यटनस्थल के रूप में विकसित होगा। विधायक के साथ मिलकर मां चंद्रिकाधाम का परिदृश्य बदलने का आश्वासन देते हुए उन्होंने दस लाख से ऑडीटोरियम का निर्माण कराने की भी बात कही है।
मां चंद्रिकादेवी धाम में 10.85 लाख रुपये की लागत से निर्मित कथास्थल का लोकार्पण करने के बाद कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के साथ मिलकर धाम का विकास किया जाएगा। उन्होंने आरईएस के अधिशासी अभियंता से दस लाख रुपये की लागत से बनने वाले ऑडीटोरियम का प्राक्कलन तैयार करने को कहा। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने भक्तों को भरोसा दिया कि मां चंद्रिकनधाम के विकास के लिए जल्द ही पर्यटन मंत्री से मिलकर मांगपत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम में युवा नेता देशराज सिंह, विजय सिंह, प्रधान दीपक सरोज, एडीओ पंचायत डीआर सरोज, बलवंत सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह को अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक श्री चंद्रिका प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष हरिमंगल सिंह ने अतिथियों का स्वागत और संचालन कर रहे राजीव सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान खिचड़ी भोज का आयोजन और गरीबों को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर तेज बहादुर सिंह, अजय कुमार सिंह, योगेश प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, राम सिंह, दिलीप सिंह, जितेंद्र सिंह, रजवंत सिंह, रायसाहब सिंह, अशोक सिंह, शिव कुमार सिंह रहे।