फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर बहनों ने प्यार भाइयों ने लुटाया दुलार

Fri, 19 Aug 2016 12:30 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
प् भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई को राखी से सजाया और भाइयों ने उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया। इस दौरान चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल रहा। उधर एलायंस क्लब की तरफ से राजकीय दिव्यांग विद्यालय में बच्चों, जेल में बंदियों और साई कुटी चिलबिला में साईदाता को राखी बांधने के लिये महिलाआें की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन



राखी बांधने का मुहूत सुबह से ही था ऐसे में सुबह से ही राखी बांधे जाने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। बदले में भाईयों ने जीवनभर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उनको तमाम उपहार भी भेंट किये। इस मौके पर घरों में विशेष पकवान बनाये गये।

राखी से सजी दिव्यांग बच्चों की कलाई
एलायंस क्लब इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व पर राजकीय दिव्यांग विद्यालय के बच्चों की कलाई पर राखी बांधी गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य की धर्म बहन श्रीमती पूनम गुप्ता ने सभी को राखी बांधी। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोशनलाल उमरवैश्य ने बच्चों को मिठाई और उपहार भेंट किये। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि-साहित्यकार डॉ.दयाराम मौर्य ने की। इस मौके पर अमृत लाल गुप्ता, प्रधानाचार्य पीके गुप्ता, पुजारी, अमन, सुश्री श्रेया, कमर हुसैन, अंजनी, संतोष सुरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



जेल मेें पहुंची राखी, बंदियों के चेहरे खिलेः राखी बांधने बहुत सी बहनें जेल में भी पहुंचीं। काफी संख्या में महिलाएं जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिये गेट पर खड़ी अपनी पारी का इंतजार करती रहीं। जेल के अंदर बहनों को राखी के साथ देखकर बंदी भाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उधर परियावां प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा ेमहिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर उनसे महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने का वचन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें