राजा प्रताप बहादुर पार्क में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल में दो माह पहले चार माह की बच्ची की मौत मामले में सीडीओ ने डिप्टी सीएमओ से जवाब तलब किया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
बच्ची की मौत मामले में डिप्टी सीएमओ ने दो महीने पहले जांच बैठाई लेकिन उन्हें अभी तक अस्पताल की जानकारी ही नहीं मिल सकी है। प्रयागराज के मऊआइमा सराय आलम नौगिरवा निवासी मोहम्मद तौफीक ने चार माह की बेटी को प्रताप बहादुर पार्क में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया था।
आरोप है कि बच्ची के इलाज के लिए 40 हजार रुपये अस्पताल प्रबंधन ने लिया। दो हजार रुपये के लिए अस्पताल कर्मियों ने बच्ची को रेफर करने से इन्कार कर दिया था।
परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर परिजन बच्ची को प्रयागराज के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डिप्टी सीएमओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद