फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पुलिस जीप में टक्कर मारकर भागे पशु तस्कर, वायरलेस मैसेज पर भी नहीं जागी आसपास की पुलिस

Fri, 02 Jun 2023 06:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

शुक्रवार की भोर ढ़ाई से तीन बजे के बीच जेठवारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर दो पिकप गाड़ियों में प्रतिबंधित पशु लादकर बाघराय थाना क्षेत्र से लक्ष्मीगंज बाजार के रास्ते लीलापुर थाना क्षेत्र की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
पशु तस्करों के वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त पुलिस की जीप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघराय थाना क्षेत्र की ओर से दो पिकअप पर प्रतिबंधित पशु लादकर तस्कर शुक्रवार की भोर तकरीबन ढ़ाई से तीन बजे के बीच जेठवारा थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों का पीछा कर रही जेठवारा पुलिस ने मदद के लिए वायरलेस पर रानीगंज, लीलापुर और फतनपुर थाने से मदद की गुहार लगाई। मगर तीनों थानों की फोर्स इतनी गहरी नींद में सोई रही कि अपने ही साथियों की मदद की गुहार का वायरलेस संदेश नहीं सुन सकी। पशु तस्कर जेठवारा पुलिस जीप में टक्कर मारकर एक वाहन सहित पशुओं को जौनपुर जनपद की सीमा में प्रवेश करने में सफल हो गए। एसपी ने गोपनीय तरीके से सीओ सर्किल से लापरवाह थानेदारों की जांच रिपोर्ट मांगी है।

 

शुक्रवार की भोर ढ़ाई से तीन बजे के बीच जेठवारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर दो पिकप गाड़ियों में प्रतिबंधित पशु लादकर बाघराय थाना क्षेत्र से लक्ष्मीगंज बाजार के रास्ते लीलापुर थाना क्षेत्र की ओर जा रहे हैं। जेठवारा थाने के एसआई सुमित सिंह, सिपाही अनुराग शुक्ल, पीआरडी उमाकांत चालक के साथ जीप से आरोपियों का पीछा करने निकल पड़े। पुलिस को सक्रिय देख पशुतस्कर तेज रफ्तार पिकअप से लिंक मार्ग के सहारे लीलापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज की ओर भागने लगे।

विज्ञापन

जेठवारा पुलिस ने वायरलेस पर मैसज देकर डेल्टा कमांडर से लीलापुर थाने की पुलिस से मदद मांगी। आरोपी तस्कर लीलापुर थाना क्षेत्र के साथ ही नगर कोतवाली, रानीगंज व फतनपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर लखनऊ - वाराणसी राजमार्ग तक पहुंच गए लेकिन नींद का खर्राटा ले रही आसपास के थानों की पुलिस जेठवारा पुलिस के मैसेज व डेल्टा कमांडर के मैसेज को अनसुना कर दिया।

इस बीच प्रकरण की जानकारी पर फतनपुर पहरा ड्यूटी के सिपाही व होमगार्ड ने थाने के सामने बैरियर लगाया दिया। बैरियर से टकराने के बाद आरोपी एक वाहन पशुओं को छोड़कर पत्थरबाजी करते हुए दूसरे वाहन से जौनपुर जनपद की सीमा में प्रवेश कर गए। दूसरे पिकअप सवार तस्कर जेठवारा पुलिस की जीप में हाईवे पर रामापुर बाजार से पहले टक्कर मार दी ।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से जेठवारा पुलिस जीप का पहिया क्षग्रिस्त हो गया , घटना में पुलिसटीम के सदस्य बाल- बाल बच गए । रात ढ़ाई बजे से शुरु कवायद सुबह के तकरीबन चार बजे तक चलती रही। इस बीच जेठवारा पुलिस ने अपनी सीमा से बाहर जाकर पचास किलोमीटर तक घेराबंदी करने का प्रयास किया। मगर अन्य थानों का सहयोग न मिलने से आरोपी सफल रहे।

फतनपुर पुलिस ने पशुओं को स्थानीय गो संरक्षण केंद्र भेजकर तस्करों के वाहन को कब्जे में लिया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर फतनपुर एसओ धमेंद्र सिंह जौनपुर के बादशाहपुर थाने की पुलिस की मदद से आरोपियों को दबोचने की कोशिश में हैं।

जेठवारा पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी। सूचना मिलने के बाद यदि अन्य थाने की पुलिस ने लापरवाही की है तो इसकी जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।  - विनय प्रभाकर साहनी, सीओ रानीगंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें