कटरा रोड स्थित मैरिज हॉल से श्रीराम कथा के पूर्व निकली कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : विकास भवन।
कटरा रोड स्थित कृषि भवन के सामने मैरिज हॉल से रविवार को श्रीराम कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश रखकर मातृ शक्तियों ने मंगलगीत गाए। भगवान श्रीराम के जयकारे से वातारण भक्तिमय हो उठा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कलश यात्रा में रमापति चतुर्वेदी, विद्या प्रसाद चतुर्वेदी, राम लखन, वेद प्रकाश, सत्यप्रकाश, डॉ. प्रशांत देव शुक्ल, भानु प्रकाश शामिल रहे।