फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सपा जिलाध्यक्ष के भाई पर केस दर्ज, रास्ता रोककर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कार्यवाहक सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के छोटे भाई दीपक यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज की गई। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित उत्कर्ष मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सात सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे कार से करेटी घाट से घर लौट रहे थे। मऊदारा में जिलाध्यक्ष के छोटे भाई दीपक ने दो साथियों के साथ बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया। पहले से दर्ज मुकदमे को लेकर गाली-गलौज की।
आरोप है कि दीपक ने साथियों से कट्टा लाने को कहा और गोली मारने की धमकी दी। धमकी दी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। उत्कर्ष का कहना है कि दीपक इससे पहले भी दो बार पिस्टल सटाकर धमकी दे चुका है।
विज्ञापन

कासगंज जेल में बंद है छविनाथ
जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव इस समय कासगंज जेल में बंद है। उसका भाई गुलशन यादव कुंडा का पूर्व अध्यक्ष रह चुका है। गुलशन पर एक लाख का इनाम भी है। पुलिस गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है। साल 2022 विधानसभा चुनाव में गुलशन ने कुंडा से राजाभैया के खिलाफ सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शिवनारायण वैस, सीओ कुंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें