फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: धोखाधड़ी करके 35 लाख रुपये की रकम उड़ाने में प्रबंधक समेत छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर खाते से 35 लाख रुपये उड़ाने वाले बैंक प्रबंधक समेत छह पर मुकदमा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
संड़वा चंद्रिका । बैंक ऑफ बड़ौदा अंतू की शाखा के चार खाताधारकों के अकाउंट से फर्जी चेक की मदद से करीब 35 लाख रुपये की रकम दूसरे आरोपियों के बैंक अकाउंट में भेजने के मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के जितेंद्र सिंह का अंतू नगर पंचायत स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। आरोप है कि बैंक मैनेजर और कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर चेक से करीब साढ़े बारह लाख रुपये अरुणकुमार,पंकज,मिथिलेश, रमेश पता अज्ञात के बैंक खाते में भेज दिए। जितेंद्र की बेटी रुचि के अकाउंट करीब छह लाख, जितेंद्र के परिवार की पूनम के बैंक अकाउंट करीब आठ लाख रुपये, अंतू इलाके के मझगंवा गांव के रिटायर रेलकर्मी अलगू राम के इसी बैंक में चेक की मदद से करीब आठ लाख रुपये मार्च माह में निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने बैंक मैनेजर से इसकी शिकायत की तो वह उल्टा धमकी देने लगे। पीड़ित ने मामले में अंतू पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। जांच के बाद अंतू पुलिस ने रविवार को बैंक मैनेजर मनोरंजन सिंह ,बैंक कर्मी अरुण कुमार ,पंकज,मिथिलेश,रमेश,आर्यन,राजेश अज्ञात बैंक खातेदार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें