35 लाख रुपये की गड़बड़ी में बैंक मैनेजर सहित दो पर मुकदमा दर्ज
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस में रहने वाले जलील अहमद ने दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस मोहल्ले में रहने वाले जलील अहमद ने बैंक ऑफ बड़ौदा नगर शाखा प्रबंधक व अभिवन गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी कर 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराने के बाद पुलिस को बताया कि बीते 1 मई को उसके बैंक अकाउंट के चेक से 35 लाख रुपये की रकम आरोपी अभिनव गुप्ता के बैंक अकाउंट में भेजी गई।
मामले की शिकायत पर बैंक के शाखा प्रबंधक जल्द रुपये वापस कराने का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन रकम वापस नहीं लौटाई गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रकम वापस कराने की गुहार लगाई है।