फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : हाईवे पर कार का फटा टायर, अधिवक्ता के बहू की मौत

Sat, 29 Aug 2026 08:06 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार की रात कार का अगला टायर फटने से बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल दंपती घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की बहू की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार की रात कार का अगला टायर फटने से बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल दंपती घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

पट्टी कस्बा निवासी अधिवक्ता राकेश खरे की पत्नी की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उपचार के लिए वह बड़े बेटे वैभव के पास नोएडा गए थे। इंदौर से छोटा गौरव भी नोएडा पहुंच गया। शुक्रवार को परिवार दो कार से घर लौट रहा रहा था। रात करीब-करीब साढ़े आठ बजे रायबरेली स्थित लखनऊ-प्रयागराज हाईवे वैभव के कार का अगला टायर अचानक फट गया। अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की पिछली सीट पर लेटी वैभव की मां दोनों सीटों के बीच में फंस गई।

विज्ञापन


हादसे में वैभव और उसकी पत्नी अंकिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपति को रायबरेली एम्स ले जाया गया। चिकित्सकों ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव पट्टी पहुंचा। घटना की जानकारी पर तहसील बार अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, अधिवक्ता प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें