फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : कार का रूप बदलकर बना दिया हेलीकॉप्टर, पुलिस ने किया सीज, 30 हजार का चालान काटा, चालक फरार

Wed, 30 Apr 2025 12:44 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पट्टी (प्रतापगढ़)

सार

प्रतापगढ़ पुलिस ने पट्टी इलाके से हेलीकॉप्टरनुमा कार को सीज कर दिया है। उसका 30 हजार रुपये चालान भी काटा गया है। सैंट्रो कार को मॉडिफाइड करके हेलीकॉप्टर का आकार दे दिया गया था। कार को शादी-ब्याह में दूल्हे के लिए बुक किया जाता था। चालक की तलाश पुलिस कर रही है। 
विज्ञापन
कार को मॉडिफाई करके बना दिया हेलीकॉप्टर। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी इलाके के एक युवक ने सैंट्रो कार को मॉडिफाई करके हेलीकॉप्टर बना दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पट्टी के बंधवा बाजार पहुंचकर कार को कब्जे ले लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चालक भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पट्टी कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि चालक की खोजबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बंधवा बाजार में पट्टी कोतवाल गश्त पर थे। जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र लोहिंदा निवासी राज नारायण ने अपनी कार को हेलीकॉप्टर का आकर दे दिया था। कार को वह शादी ब्याह में दूल्हे के लिए बुक करता था। हेलीकॉप्टर नुमा इस कार को रोहिड़ा निवासी दिनेश कुमार पटेल चला रहा था। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित मंगलवार की रात बंधवा बाजार में मौजूद थे। बाजार में उन्हें हेलीकॉप्टर के आकार की एक कार दिखाई दी।

पुलिस कार को थाने उठा ले गई और उसे सीज करते हुए 25000 रुपये का चालान कर दिया। कोतवाल लगातार आर्टिफिशियल वाहनों पर कार्रवाई कर रहे हैं। अभी तक उनके द्वारा 18 से 20 बुलेट बाइक पर कार्रवाई की जा चुकी है। जिनके साइलेंसर से अलग किस्म की आवाज आती थीं। कोतवाल ने बताया कि हेलीकॉप्टर के आकार की कार को थाने लाकर सीज किया गया है ।अन्य कार्रवाई भी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें