फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट पहुंचे अभ्यर्थियों को लौटाया

Mon, 19 Nov 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
विज्ञापन
 देर में पहुंचने वाले टीईटी अभ्यर्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। इसके चलते क्षेत्र के पांच परीक्षा केंद्रों पर 219 अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। परीक्षा कराने के लिए भारी पुलिस फोर्स सभी परीक्षाकेंद्रों पर लगाई थी। इसके साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी भी केंद्र पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्षेत्र के टीपी इंटर कालेज, सरयू प्रसाद इंटर कालेज, कृपालु इंटर कालेज, रानी गिरजा देवी इंटरकालेज व तुलसी इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर तीन हजार छात्रों को परीक्षा देनी थी। सुबह ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंच गए। उन्हें तलाशी के बाद अंदर कर दिया गया। इसके बाद देर से आने वाले परीक्षार्थियों को अंदर जाने से रोक दिया गया। काफी अभ्यर्थी गेट पर खड़े होकर अंदर जाने का प्रयास करते रहे लेकिन अधिकारियों ने नियम का हवाला देते हुए उन्हें लौटा दिया। इस दौरान एसडीएम लगातार सभी परीक्षाकेंद्रों पर निरीक्षण करते रहे।

उधर बीएसए ने भी सुबह के समय कुंडा के ही सभी परीक्षाकेंद्रों पर मौजूद रहकर परीक्षा कराई। इसके अलावा पुलिस की सक्रियता देखने के लिए एडिशनल एसपी शिवाजी शुक्ला ने भी कुंडा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फिलहाल प्रश्नपत्र तो ठीक होने की बात कही जाती रही, लेकिन केंद्रों पर बच्चों को सिर भी घुमाने से कक्ष निरीक्षक मना करते रहे।
विज्ञापन




लालगंज (ब्यूरो)। नगर के चार केंद्राें पर रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। यहां अवधेश विद्या निकेतन इंटर कालेज, रामअंजोर मिश्र इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व हेमवती नंदन बहुगुणा स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में प्राथमिक स्तर के लिए सुबह की पाली में परीक्षा आयोजित की  गई थी। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर के लिए शाम की पाली में सिर्फ हेमवती नंदन बहुगुणा स्नात्कोत्तर महाविद्यालय को शिक्षक पात्रता परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्राें पर टीईटी की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। एसडीएम दिनेश मिश्र व सीओ ओम प्रकाश द्विवेदी तथा तहसीलदार अनिल कुमार परीक्षा अवधि में लगातार केंद्राें को निरीक्षण करते रहे।

सचल दल प्रभारी डायट के प्राचार्य ओम प्रकाश मिश्र ने भी परीक्षा केंद्राें पर पहुंचकर हकीकत खंगाली। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्राें पर दो अधिकारियाें को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। परीक्षा केंद्राें पर सुबह से ही अभ्यर्थियाें की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी । इसको देखते हुए चाराें केंद्राें पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया था। प्रशासन की कड़ी निगरानी के  बीच संपन्न हुई परीक्षा में केंद्राें पर कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं पा सका। टीईटी की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर तहसील प्रशासन ने राहत की सांस ली है। उधर, परीक्षा के चलते लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर यातायात दिनभर रेंगता नजर आया। पुलिसकर्मी यातायात बहाल कराने में मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें