फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री नंदी बोले : प्रतापगढ़ के भू-माफिया पर भी चलेेगा बुलडोजर

Wed, 05 Jan 2022 11:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मंत्री नंदी ने कहा कि पहले गुंडों और माफियाओं को लोग आदर्श मानते थे। ऐसा देखा जाता था कि  जब वह व्यापारियों पीटते थे, गोली चलाते थे और जेल से छूटकर आते थे तो अपनी दादागिरी से रुपये कमाकर बड़ा आदमी बन जाते थे।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में व्यापारियों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि बेल्हा में भी भू-माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। उनके घरों पर बुल्डोजर चलेगा। मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद व विजय मिश्रा जैसे माफियाओं के घरों पर जिस तरह से सुशासन का बुल्डोजर चला है, उसी तरह यहां भी भू-माफियों के खिलाफ बुल्डोजर चलेगा। व्यापारियों की सुरक्षा एवं हितों को लेकर योगी सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाता है। उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी कि उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी। वह बुधवार को शहर के अफीम कोठी में 2022 का आगाज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिले के व्यापारियों के साथ बैठक कर रहे थे। 

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि पहले गुंडों और माफियाओं को लोग आदर्श मानते थे। ऐसा देखा जाता था कि  जब वह व्यापारियों पीटते थे, गोली चलाते थे और जेल से छूटकर आते थे तो अपनी दादागिरी से रुपये कमाकर बड़ा आदमी बन जाते थे। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया है। गुंडे, माफिया, अपराधी जमानत पर छूट कर आने के बाद भी तख्ती लगाकर जमानत तुड़वाकर जेल जाने के लिए मजबूर हुए हैं। कुछ जेल चले गए, कुछ दूर चले गए तो कुछ बहुत ही दूर चले गए और कभी आ ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि सीएम योगी व पीएम मोदी का साफ निर्देश है कि जैसे को तैसा जवाब देंगे।

विज्ञापन

व्यापारी समाज को एकजुट होने की जरूरत
2014 में जब मोदी के हाथ में देश की सत्ता आई तो आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाने लगा। इतना ही नहीं, आतंकियों को गोला, बारूद, राशन, पानी पहुंचाने वाले उनके आकाओं के घर में घुसकर सबक सिखाया गया। प्रदेश में 80 प्रतिशत अपराध पर काबू पाया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज को एकजुट होने की जरूरत है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी का स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, संजीव अहूजा, रामशंकर जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुचि केसरवानी, सिद्धार्थ सिंह रघुवर आदि मौजूद रहे।   

यूपी में अब 21 एयरपोर्ट 
मंत्री नंदी ने कहा कि हम जमीन नहीं, आसमान के मंत्री हैं। यूपी में नौ एयरपोर्ट बन गए हैं। अभी आठ एयरपोर्ट और बनाने हैं। इसके अलावा चार अन्य एयरपोर्ट पर भी काम चल रहा है। मास्टर प्लान बना रहे हैं। जमीन खरीद ली है। ऐसे में यूपी अब में 21 एयरपोर्ट हो जाएंगे। यूपी देश का पहला राज्य है, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं। 

कुत्ते से की अपराधियों और भ्रष्ट अधिकारियों की तुलना 
व्यापारियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने अपराधियों एवं भ्रष्ट अधिकारियों की तुलना कुत्ते से की। कहा कि इनसे डरने की जरूरत नहीं है। इनका सामना करें। उन्होंने कहा कि जब दौड़ता और आप भागते हो। वह और दौड़ता है, काटता भी है। मगर जब आप रुक जाते हैं और उल्टा डांटते हैं तो वह लौट जाता है। ऐसे ही अपराधियों एंव भ्रष्ट अधिकारियों का सामना करने की जरूरत है। 

...नंदी माने बैल 
कैबिनेट मंत्री नंदी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि अगर फायदा नहीं दिला पाऊंगा तो आपका नुकसान नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि नंदी माने बैल। आपकी समस्याओं को लेकर हर स्तर पर खड़ा रहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें