फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक-कार की भिड़ंत में कारोबारी की मौत

विज्ञापन
नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज के समीप राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त अनियंत्रित ट्रक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर में एक्सयूवी सवार कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल कारोबारी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत की राजधानी पटना के दानापुर कोतवाली के कुसुमपुर कॉलोनी बेली रोड निवासी रोहित राय (28) पुत्र रमाशंकर इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करते थे। वह अक्सर पटना से दिल्ली अपने कारोबार के सिलसिले में कार से ही आया जाया करता था। रोहित दिल्ली में काम समाप्त करने के बाद मंगलवार को कार लेकर घर के लिए निकला। बुधवार भोर में वह लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज बाजार के करीब पहुंचा।
तभी सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। ट्रक का पहिया निकल गया तो कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों को आता देख ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। लोगों की सूचना पर पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। घायल कारोबारी रोहित राय को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने मृतक रोहित राय के परिजनों को घटना की जानकारी दी। शाम को परिवार के लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। कार की हालत देखने के बाद लोग अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज के समीप राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें