नगर पंचायत के नौडेरा वार्ड में नाले की सफाई अभी तक नहीं हुई है। इस कारण जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं। गंदगी के कारण नाली का पानी इकट्ठा हो गया है। दुर्गंध से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नगर पंचायत सुवंसा के नौडेरा वार्ड में 16 सौ की आबादी को गंदगी के बीच गुजर-बसर करना पड़ रहा है। सफाईकर्मियों ने सालों से नाले की सफाई नहीं की। ऐसे में बारिश होने पर वार्ड में जलभराव की समस्या होगी।
स्थानीय निवासी फूलचंद्र पाल और मुकेश मिश्रा ने बताया कि नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहता है। जगह झाड़ियां उगी हैं। जलभराव से दुर्गंध फैली है। संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। सड़क पर पानी भरने से आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान परेशानी और भी बढ़ जाती है