वाराणसी के लिए परिवहन निगम ने एक और बस सेवा शुरू कर दी है। इससे व्यापारियों के साथ यात्रियों को वाराणसी जाने और लौटकर आने में अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। यह बस सुबह छह बजे प्रतापगढ़ डिपो से रवाना होगी।
एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि त्योहार आते ही व्यापारी सामानों की खरीदारी करने के लिए वाराणसी जाते हैं। उनके आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए प्रतापगढ़ डिपो से वाराणसी के लिए एक रोडेवेज बस सेवा शुरू किया गया है। सुबह छह बजे बस प्रतापगढ़ से चलकर पट्टी के रास्ते जौनपुर होते हुए सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
यात्री काशी दर्शन कर सकते हैं और व्यापारी अपने सामानों की खरीदारी कर इसी बस से दोपहर दो बजे वापस लौट सकते हैं। दोपहर दो बजे वाराणसी से चलकर यह बस शाम सात बजे प्रतापगढ़ पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि बस किंही कारण बस छूट जाती है तो वाराणसी से प्रतापगढ़ के रास्ते लालगंज होते हुए सांगीपुर जाने वाली बस से घर लौट सकते हैं। लालगंज डिपो की बस का संचालन तीन बजे वाराणसी से होगा। रात आठ बजे प्रतापगढ़ तो साढ़े नौ बजे सांगीपुर पहुंचेगी।