फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बुलेट कैमरे... दूरबीन की तरह करेंगे काम, संदिग्ध वाहन होंगे कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्धों पर नजर रखने को शहर के प्रमुख चौराहों पर बुलेट सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। चौराहों पर लगने वाले बुलेट कैमरे दूरबीन की तरह काम करेंगे। वह दूर से ही संदिग्धों के साथ वाहनों की नंबर प्लेट को कैद करने में सक्षम होंगे। 50 लाख की लागत से 20 प्रमुख चौराहों पर बुलेट कैमरा लगाने की कवायद आवास विकास परिषद ने शुरू कर दी है। नौ चौराहों पर कैमरे लग भी चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम शिव सहाय अवस्थी के प्रस्ताव पर 20 कैमरों की स्वीकृति शासन ने दी है। कैमरे की खासियत यह है कि ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन युक्त हैं। यह एक विशेष तकनीक है, जो वाहनों की नंबर प्लेट को स्वचालित रूप से पढ़ने और रिकॉर्ड करने के लिए ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन का उपयोग करती है।
इस तकनीक से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन, टोल वसूली, पार्किंग प्रबंधन और सुरक्षा जांच में सहयोग मिलेगा। यह तकनीक हाईस्पीड वाहनों की नंबर प्लेट को आसानी पढ़ सकेगी। रात में भी बुलेट कैमरा नंबर प्लेट को आसानी रिकॉर्ड कर सकेगा।
विज्ञापन

चोरी के वाहनों को करेगा ट्रैक

सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि चोरी के वाहनों को ट्रैक करने में अभी दिक्कत होती थी, लेकिन बुलेट कैमरों के लगने के बाद चोरी के वाहनों को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। बताया कि वाहन चोरी होने के बाद बदमाश हाईस्पीड में वाहन को लेकर भागते हैं। वाहन के गुजरने वाले रास्ते का पता नहीं चल पाता है। चौराहों पर लगे कैमरे प्रत्येक वाहनों पर नजर रखेंगे। पुलिस लाइन और सिविल लाइंस चौकी पर कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
इन स्थानों पर लगाए गए कैमरे
डीजे तिराहा, अंबेडकर चौराहा, मीराभवन, सगरा ढलान, विकास भवन मोड़, पुलिस लाइन गेट, राजापाल टंकी चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, सदर मोड़। इन स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
चौक घंटाघर, निर्मल तिराहा, भंगवा चुंगी चौराहा, राम-राम चौराहा, जेल तिराहा, ठठेरी बाजार, रेलवे स्टेशन मोड़, चिलबिला चौकी, जिला अस्पताल गेट, कपूर चौराह, विक्रम चौराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें