फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी से मिले बसपा नेता

Tue, 24 Mar 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनगंज में रविवार को हुई जनसभा के संयोजक और वाहन स्वामियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में बसपा ने नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात चेताया कि मुकदमा समाप्त न किया गया तो वे जोरदार आंदोलन को बाध्य होंगे। बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम की अगुवाई में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिला। कहाकि बसपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमा गलत है। सपा के मंत्री के इशारे पर यह मुकदमा लिखा गया। वहां की पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बसपा की जनसभा सड़क से काफी दूर आयोजित की गई थी। जाम की समस्या पैदा करने के लिए मोहनगंज पुलिस भी दोषी है।
विज्ञापन


 इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहाकि कैबिनेट मंत्री शिवाकांत कार्यकर्ताओं की भीड़ देख विचलित होकर बसपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। बसपा नेताओं ने चेताया कि यदि मुकदमा समाप्त नहीं होता तो वे लोग उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर उमेश पासी, राघवेंद्र चौहान, जियालाल, लालजी प्रजापति, अवधेश तिवारी, कमलेश गौतम, ओम प्रकाश मौर्य, राम समाज गौतम, कुंवर बहादुर सिंह, इरफान, महेंद्र बौद्ध, राम सहाय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें