फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ के लिए कलेक्ट्रेट की छत पर चढ़ा दंडी स्वामी

Tue, 24 Mar 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंसाफ के लिए मंगलवार को एक दंडी स्वामी कलेक्ट्रेट की छत पर चढ़ गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को वह नीचे कूदकर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड कर्मियों नेे किसी तरह उसे नीचे उतारा। कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर जोध का पुरवा निवासी भारत प्रसाद शुक्ल उर्फ दंडी स्वामी वाराणसी में रहता है। आरोप है कि उसकी जमीन पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा कर लिया है। वह मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय गया वहां डीएम नहीं मिलेे। परेशान होकर वह कलेक्ट्रेट की छत पर चढ़ गया। इससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सिविल लाइन चौकी पुलिस, एसडीएम सदर जेपी मिश्रा और शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा मौके पर पहुंचे।

छत पर चढ़े दंडी स्वामी ने समस्या का निराकरण न होने पर कूद कर जान देने की धमकी देने लगा। अधिकारियों ने उसे बातों में उलझाए रखा। इस दौरान मौका पाकर फायरब्रिगेड के जवान सुरेश बहादुर, रामभजन और ओमप्रकाश ने छत पर चढ़कर बुजुर्ग को पकड़ लिया। उसे नीचे उतारा गया। बुजुर्ग ने एसडीएम को बताया कि पुलिस व अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी उसकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर कोतवाल दंडी स्वामी को लेकर कोतवाली चले गए। हालांकि देर शाम तक उसके खिलाफ कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें