Pratapgarh News : बड़नपुर में बीएसएफ जवान के परिजनों को संतावना देते राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
मंत्री ने पत्नी को दिया सरकारी सहायता राशि का चेक व नौकरी का प्रमाण पत्र
प्रदेश सरकार के मंत्री मंयकेश्वरशरण सिंह, सांसद संगमलाल गुप्ता, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने शहीद शिवबहादुर की पत्नी प्रेमलता सिंह को शासकीय सहायता का 50 लाख का चेक, नौकरी प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज सौंपे। मंत्री व सांसद ने शहीद शिवबहादुर के पिता बंश बहादुर सिंह, बेटी अर्पिता, शिवानी, बेटे मितेश सिंह से ढांढस बंधाते हुए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही संवेदना जताकर मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी व गांव की एक सड़क का नामकरण करने की घोषणा कर चुके हैं।
Pratapgarh News : बीएसएफ जवान की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
बेटे ने चिता को लगाई आग, पिता को सौंपा तिरंगा
शहीद शिव बहादुर सिंह की चिता को बेटे मितेश ने मुखाग्नि दी। बीएसएफ के जवानों ने शहीद के पिता को तिरंगा सौंपा।
अंतिम समय तक बच्चों से छिपाई सच्चाई
ग्रामीणों के अनुसार शिव बहादुर सिंह स्वभाव के सरल व साहसी थे। उन्होंने बच्चों को पढ़ने के लिए पहले वाराणसी भेजा था फिर इस साल दिल्ली शिफ्ट कर दिया। शिव बहादुर के शहीद होने की बात पत्नी समेत बच्चों से छिपाई गई। शुक्रवार की शाम सभी को लखनऊ ले जाया गया। जिसके बाद पत्नी व बच्चों को शिव बहादुर के शहीद होने की जानकारी हो सकी।