फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे से झूलकर बीएससी की छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवा मिश्रपुर अगंदा का पूरा में बीएससी की छात्रा 24 वर्षीय नीलम ने फंदे से झूलकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। छात्रा की मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
विज्ञापन

नीलम के पिता लल्लू राम यादव पत्नी के साथ मुंबई में रहते हैं। वह घर पर बड़ी बहन किरन के साथ रहती थी। रविवार दोपहर करीब एक बजे नीलम को घर के भीतर कमरे में छत के चुल्ले के सहारे लटकता देख वह चीखने चिल्लाने लगी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। सूचना मिलने पर जौनपुर के बादशाहपुर से मामा संदीप भी पहुंच गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी।
रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी है। परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें