फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : लखनऊ के ओला कैब चालक की नृशंस हत्या, शरीर पर चाकुओं से किए गए हैं अनगिनत प्रहार

Mon, 11 Jul 2022 09:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि प्रेमचंद्र ने अपनी वैगनआर कार ओला कंपनी से अटैच कर रखी थी। रविवार की शाम सात बजे के बाद वह कार लेकर हर दिन की तरह निकला था। उसकी कार में जीपीएस लगा था।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में कैब चालक की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विनीत खंड 2 निवासी ओला कैब चालक प्रेमचंद्र यादव (57) की निर्ममता से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका रक्तरंजित शव कुंडा इलाके के मनगढ़ गांव स्थित यमुना शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के गेट के करीब मिला। उसके गले, हाथ, सीने व पीठ पर धारदार हथियार से अनगिनत प्रहार किए गए थे। बदमाश उसकी कार और मोबाइल लूट ले गए। शव के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हुई।

विज्ञापन



अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि प्रेमचंद्र ने अपनी वैगनआर कार ओला कंपनी से अटैच कर रखी थी। रविवार की शाम सात बजे के बाद वह कार लेकर हर दिन की तरह निकला था। उसकी कार में जीपीएस लगा था। उसकी आखिरी लोकेशन रात दस बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास मिली है। वहां उसने अपने पिता विश्वनाथ यादव से फोन पर बात भी की थी। इसके बाद परिवार के लोगों से संपर्क नहीं हुआ। लखनऊ में कुछ बदमाशों ने उसकी कार बुक कराई और इसके बाद जीपीएस बंद कर दिया। उसे अपने कब्जे में लेकर प्रतापगढ़ ले आए।


भोर में करीब चार बजे कुंडा इलाके के मनगढ़ में यमुना शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के पास बदमाश धारदार हथियार से उसकी हत्या करने के बाद कार और मोबाइल लूट ले गए।  उसका दूसरा मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस और टी-शर्ट बगल में पड़ी थी। लखनऊ में भी उसका किसी से विवाद होने की जानकारी मिली है। सूचना पाकर परिवार के लोग प्रतापगढ़ पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद यहीं बेल्हा देवी मंदिर के करीब सई नदी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

सीसीटीवी में गुजरते हुए दिखी कार
रविवार की रात यमुना शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के लोग भी कार आने की आहट और सीसीटीवी में कार की रोशनी कैद होने की पुष्टि कर रहे हैं। कुंडा चौराहे के बगल स्थित पेट्रोलंप पर लगे सीसीटीवी में भी भोर में करीब साढ़े तीन बजे ओला कैब वैगनआर के गुजरने की फुटेज है।

हत्यारों से बचने के लिए प्रेमचंद्र ने कॉलेज का गेट फांदने का किया था प्रयास
यमुना शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान काफी दिनों से बंद है। इसी कॉलेज के सामने ही लखनऊ के गोमतीनगर निवासी प्रेमचंद्र यादव की हत्या की गई। वहां मिले निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं हत्यारों से बचने के लिए उसने कॉलेज का गेट फांदने का प्रयास किया था। हत्यारों ने उसका पैर पकड़कर घसीट लिया। गेट से कुछ दूरी तक खून के निशान भी मिले। गेट पर भी खून लगा था। चालक को धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार गया। उसके शरीर पर दस से अधिक घाव मिले।
विज्ञापन

पड़ोसी से कुत्ते को लेकर हुआ था विवाद
कार चालक प्रेमचंद्र यादव की पत्नी सुधा ने पुलिस बताया कि पड़ोस के रहने वाले एक रसूखदार ने कुत्ता पाल रखा है। कुत्ते को लेकर कुछ दिनों पहले प्रेमचंद्र के साथ उसका विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने तक ले गई। उसने पति से खार खाकर रसूखदार पर साजिश रचने की आशंका जताई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें