फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : ननिहाल से घर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत, स्कूल बस ने रौंदा

Wed, 02 Jul 2025 07:05 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

ननिहाल से घर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित सुखपाल नगर में स्कूल बस की टक्कर से मौत हो गई। सगे भाई-बहन की मौत से परिवार पर आफत का कहर टूट पड़ा।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में स्कूल बस से कुचलकर बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ननिहाल से घर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित सुखपाल नगर में स्कूल बस की टक्कर से मौत हो गई। सगे भाई-बहन की मौत से परिवार पर आफत का कहर टूट पड़ा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली के सिविल लाइन करनपुर निवासी मनोज कुमार की इलेक्ट्रिक की दुकान है। उनका बेटा निखिल ( 15) बाइक से बहन शिखा (13) के साथ चाचा संजय की ससुराल लालगंज के ताला सरिस्ताबाद गया था। बुधवार को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे लखनऊ - वाराणसी राजमार्ग पर सुखपाल नगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही सिटी पब्लिक स्कूल अष्टभुजा नगर की बस ने टक्कर मार दिया। बाइक बस में फंसने से कुछ दूर तक घिसटती रही।

निखिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गंभीर रुप से घायल शिखा को एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही शिखा ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। शव घर पहुंचने पर मां अनीता रोते-रोते बेसुध हो गई। चाचा संजय की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बस बच्चों को लेने जा रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार की दुलारी थी शिखा

मनोज का बड़ा बेटा निखिल मालती इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र था। शिखा भी उसी कॉलेज में सातवीं की छात्रा थी। शिखा परिवार की दुलारी बिटिया कही जाती थी। जानकारी पर मालती इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने शोकसभा कर संवेदना व्यक्त की। प्रधानाचार्य गोकुलनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों बच्चे होनहार थे।

नाबालिग के हाथ में बाइक, कब चेतेंगे जिम्मेदार
 
सड़कों पर बढ़ रही दुर्घटनओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने सख्ती से नियम का पालन करने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके सड़कों पर नाबालिग बाइक और स्कूटी से फर्राटा भर रहे हैं। ई रिक्शा चलाने का काम भी नाबालिग कर रहे हैं। एआरटीओ के साथ यातायात विभाग की नजर इस पर नहीं जा रही है। वहीं, अभिभावक भी बिना डर के बच्चों के हाथों में वाहन की चाबी थमा दिए हैं। बढ़ रहे हादसों की प्रमुख वजह हेलमेट न पहनना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें