परिवार की दुलारी थी शिखा
मनोज का बड़ा बेटा निखिल मालती इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र था। शिखा भी उसी कॉलेज में सातवीं की छात्रा थी। शिखा परिवार की दुलारी बिटिया कही जाती थी। जानकारी पर मालती इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने शोकसभा कर संवेदना व्यक्त की। प्रधानाचार्य गोकुलनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों बच्चे होनहार थे।
नाबालिग के हाथ में बाइक, कब चेतेंगे जिम्मेदार
सड़कों पर बढ़ रही दुर्घटनओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने सख्ती से नियम का पालन करने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके सड़कों पर नाबालिग बाइक और स्कूटी से फर्राटा भर रहे हैं। ई रिक्शा चलाने का काम भी नाबालिग कर रहे हैं। एआरटीओ के साथ यातायात विभाग की नजर इस पर नहीं जा रही है। वहीं, अभिभावक भी बिना डर के बच्चों के हाथों में वाहन की चाबी थमा दिए हैं। बढ़ रहे हादसों की प्रमुख वजह हेलमेट न पहनना भी है।