फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने ही महिला को चाकू से गोदकर मार डाला

विज्ञापन
नगर कोतवाली के बाबा का हाता से गायब महिला का शव गजेहड़ा जंगल में मिलने पर बिलखता पति। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रेमी ने ही महिला को चाकू से गोदकर मार डाला
विज्ञापन

रुपये के लिए कर रही थी ब्लैकमेल, घर से गायब विवाहिता का गजेहड़ा में मिला शव
बोरे में भरकर शव को कार से गजेहड़ा के जंगल में फेंका था, प्रेमी समेत दो लोगों को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। तीन दिन पहले घर से गायब हुई विवाहिता का शव गजेहड़ा जंगल में मिला। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दावा किया कि प्रेमी ने ही चाकू से गोदकर उसकी हत्या की थी और शव को बोरे में भरकर कार से जंगल में फेंक दिया। विवाहिता उसे रुपयों के लिए ब्लैकमेल करते हुए अवैध संबंधों का खुलासा करने की धमकी दे रही थी।
पुलिस ने प्रेमी समेत दो लोगों को दबोचने के साथ ही कार को कब्जे में ले लिया। पूछताछ के लिए पुलिस ने मृतका के पति को भी हिरासत में ले रखा था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के वैशपुर सिकंदरा निवासी धीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने अपनी बेटी बीनू के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि बीनू पति विजय विश्वकर्मा के साथ नगर कोतवाली के बाबा के हाता में चंद्रिका प्रसाद के मकान में रहती थी। जहां से वह 19 जुलाई की सुबह गायब हो गई। कमरे के भीतर खून के धब्बे मिले। इस सूचना पर सीओ सिटी अतुल शर्मा व नगर कोतवाल छानबीन करने लगे। पुलिस ने चंद्रिका प्रसाद के बेटे संदीप सोनी व बड़े बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। रविवार की रात पति विजय को भी पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। एसपी ने बताया कि पूछताछ में संदीप सोनी टूट गया। उसकी निशानदेही पर मानधाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा पुल के करीब प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर जंगल से बीनू की लाश बोरे में बरामद हुई। संदीप की जानकारी के बाद बगल में रहने वाले छंगू उर्फ बब्लू पुत्र राजेंद्र प्रसाद सोनी को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में संदीप ने बताया कि छंगू ने बीनू की चाकू से गोदकर हत्या की थी। वह घटना वाले दिन सुबह करीब 8 बजे अपने कमरे पर रुपये लेने गया था। देखा तो छंगू बीनू को मार रहा था। वह बाहर की ओर भागा, लेकिन छंगू ने उसे रोक लिया और धमकाया कि भागोगे तो मार दूंगा। यदि शव को ठिकाने लगाने में मदद करोगे तो एक लाख रुपये दूंगा। लालच में आकर संदीप अपनी कार ले आया। तब तक छंगू ने बीनू का शव चादर में लपेटने के बाद बोरे में भर दिया था। घर से सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोनों निकले और दस बजे के करीब हाईवे के किनारे सूनसान स्थान देख बोरे में भरे शव को गड्ढे में फेंक दिया था। छंगू ने पूछताछ में बताया कि बीनू के साथ उसके अवैध संबंध थे। बीनू यह बात पति समेत दूसरे लोगों से बताने की धमकी देते हुए रुपये की मांग करने लगी थी। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर कहासुनी के दौरान बीनू को उसने मार डाला। पुलिस पति विजय को अपने साथ लेकर गजेहड़ा पहुंची। जहां विजय ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने बताया कि कार को कब्जे में लिया जा चुका है। घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के साथ ही पूछताछ की जा रही है। हो सकता है घटना में कोई और भी शामिल रहा हो।
विज्ञापन

इनसेट-----
फोरेंसिक टीम की जांच में महिला की हत्या का हो गया था भरोसा
नगर कोतवाली के सिप्तैन रोड बाबा के हाता में चंद्रिका प्रसाद सोनी के घर पर किराए का कमरा लेकर रहने वाले विजय ने पुलिस को बताया कि कमरे में खून के धब्बे मिले हैं। एसपी अभिषेक सिंह की मांग पर प्रयागराज से फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। जिसके बाद यकीन हो गया कि बीनू की हत्या कर लाश छिपाई गई है।
इनसेट-----
बब्लू बनकर छंगू पुलिस को करता रहा गुमराह
संदीप सोनी से पूछताछ के बाद पुलिस छंगू को खोजने लगी। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस छंगू तक पहुंच गई। पुलिस को पूछताछ में उसने पहले अपना नाम बब्लू बताया। ताकि पुलिस गुमराह हो जाए और वह भाग सके। हालांकि पुलिस उसे उठाकर कोतवाली लाई, जहां संदीप ने उसकी पहचान छंगू उर्फ बब्लू के रूप में की।
इनसेट----
विजय को हिरासत में लेने पर भड़के लोग
कोतवाली पुलिस रविवार की रात पूछताछ के लिए बीनू के पति विजय को कोतवाली उठा लाई। जहां उससे पूछताछ होती रही। इस बात की जानकारी होने पर सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचकर घेराव करने लगे।
विज्ञापन

इनसेट-----
छंगू ने ही दिलाया था विजय को किराए पर कमरा
नगर कोतवाली के बाबा का हाता सिप्तैन रोड निवासी छंगू उर्फ बब्लू की ससुराल में विजय का आना-जाना था। विजय व उसकी पत्नी बीनू से उसका पहले से संबंध था। छंगू ने ही विजय को चार माह पहले चंद्रिकन के मकान में कमरा किराए पर दिलाया था। विजय के जाने के बाद छंगू अक्सर बीनू के कमरे पर जाया करता था। आसपास के लोग भी यह जानते थे, लेकिन इसलिए कुछ नहीं कहते थे कि दोनों की बीच पहले से ही जान पहचान थी।

मृत महिला वीनू विश्वकर्मा। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

नगर कोतवाली के बाबा का हाता में वीनू विश्वकर्मा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें