फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पट्टी कोतवाली के डाही गांव निवासी आशीष (18) पुत्र लोदी शनिवार दोपहर अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र कुमार (22) पुत्र नरेंद्र निवासी निगोह थाना हंथवा जनपद सीतापुर के साथ बाइक से पट्टी बाजार गया था।
विज्ञापन


काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से घर के लिए चल पड़े। सदहा के करीब बेकाबू बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे आशीष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी मदद करने का प्रयास करने लगे। घटना की सूचना आशीष के परिजनों को देने के साथ ही गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में आशीष के मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें