फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के विवाद को लेकर बमबाजी, मचा हड़कंप 

Sat, 24 Jul 2021 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • नैनी के चकदाउद नगर मोहल्ले में देर शाम हुई घटना, तीन के खिलाफ मामला दर्ज 
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के चक दाऊद नगर मोहल्ले में शनिवार शाम अचानक हुई बम बाजी से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तबतक बमबाजी करने वाले वहां से भाग चुके थे। पारिवारिक विवाद में एक पक्ष की ओर से बम बाजी की गई थी। मामले में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चक दाऊद नगर मोहल्ला निवासी राकेश सोनकर व दिलीप सोनकर आपस में पट्टीदार है। चकदाउद नगर में एक मकान को लेकर उनका विवाद चल रहा है। शनिवार को इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। उस समय वहां मौजूद लोगों ने दोनों को हटा दिया। लेकिन शाम को दोनों आपस मे फिर से भिड़ गए। इसके बाद दिलीप व उसके पुत्र बच्चा व ननका ने दहशत फैलाने को लेकर सड़क पर बमबाजी कर दी। लगातार चार बम बजने से वहां हड़कम मच गया। लोगों ने इसकी सूूचना नैनी पुलिस को दी।

सूचना पर इंस्पेक्टर नैनी व चौकी इंचार्ज नैनी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक बमबाजी करने वाले वहां से भाग चुके थे। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मकान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। शनिवार को दिलीप अपने पुत्रों के साथ उसी विवाद में जसरा से नैनी आया हुआ था। मकान पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। जिसपर दिलीप व उसके पुत्र ननका व बच्चा ने बमबाजी की है। राजेश सोनकर की पत्नी सावित्री देवी ने तीनों आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें