फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटककर युवक ने जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पहुंचकर लिखा-पढ़ी की। युवक की मौत के कारणों को लेकर परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन

उदयपुर थाना के उछापुर गांव निवासी रामशिरोमणि सरोज उर्फ अंबुज 25 का शव सोमवार सुबह घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार रामशिरोमणि सुबह चाय पीने के बाद दरवाजे पर टहल रहा था।
इसी बीच किसी का फोन आने पर वह घर के अंदर कमरे में चला गया। काफी देर तक उसके बाहर न निकलने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे पंखे में रस्सी के सहारे फांसी पर लटका देख चीख पड़े। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी। शव को फंदे से उतार कर लोग सांगीपुर सीएचसी ले आए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह नेट पास था और ऑनलाइन कोचिंग चलाता था। उसका विवाह भी तय हुआ था। प्रभारी एसओ कैलाश यादव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें