फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रेलवे फाटक पर मिले शव की हुई शिनाख्त

Mon, 18 Sep 2023 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चौरही रेलवे फाटक के पास रविवार की सुबह मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। सूचना पाकर मृतक के बेटे सत्यम मौर्य ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर बताया कि मेरे पिता बृजेश मौर्य (45) निवासी रामपुर गडौली की मानसिक स्थिति ठीक नही थी।
विज्ञापन


शनिवार की रात लगभग दो बजे वह घर से बिना बताए कहीं चले गए। सोमवार की सुबह अखबार मे अज्ञात शव की खबर छपी तो मानिकपुर थाने जाकर पता किया, वह पिता बृजेश कुमार ही थे। मृतक की पत्नी सरला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बच्चे सत्यम, शिवम, सचिन, नितिन हैं। अब तक किसी बच्चे की शादी नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें