फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सड़कों की खोदाई पर रोक, बिजली विभाग को छह लाख का नोटिस

Mon, 18 Sep 2023 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका ने शहर में सड़कों की खोदाई पर रोक लगा दी है। इस वजह से भुपियामऊ से मेडिकल कॉलेज तक भूमिगत केबल बिछाने का काम ठप हो गया है। पालिक ने बिजली विभाग को काम से पहले रखरखाव खर्च के रूप में 6,14,580 रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया है। इस रकम से खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

भुपियामऊ से मेडिकल काॅलेज तक करोड़ों की लागत से भूमिगत केबल डालने का काम किया जा रहा है। इससे मेडिकल कॉलेज को बिजली कटौती से मुक्ति मिल जाएगी। करीब छह किलोमीटर दूरी तक केबल बिछाने का काम ग्रामीण क्षेत्रों में पूरा हो चुका है। अब शहरी क्षेत्र में सड़कों की खोदाई कर केबल डाली जा रही है। केबल डालने के लिए होने वाली खोदाई से शहर की सड़क व पटरियों को नुकसान हो रहा था।
सोमवार को शहर में कृषि भवन के निकट सड़क खोदाई के कार्य को नगर पालिका कर्मियों ने रोक दिया। ईओ नगर पालिका राम अचल कुरील ने बताया कि बिजली विभाग को 6,14,580 रुपये पालिका के कोष में जमा करना होगा। ताकि खोदाई के दौरान खराब सड़कों को दुरुस्त कराया जा सके। कार्य रुकने के बाद बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने पालिका के कोष में धनराशि जमा कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें