फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में इंटर के तीन छात्रों की नदी में डूबने से मौत

Tue, 08 Aug 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
घर से कॉलेज के लिए निकले आत्रेय व न्यू एंजिल्स के तीन छात्रों की मंगलवार को शनिदेव धाम के करीब नहाते समय बकुलाही नदी में डूबने से मौत हो गई। तीनों इंटर के छात्र थे। स्थानीय गोताखोर उन्हें खोजने में नाकाम रहे। बाद में इलाहाबाद से आए पांच गोताखोरों ने छह घंटे बाद उनका शव बरामद किया। शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। मौके पर एसडीएम रानीगंज, सीओ सिटी समेत पुलिस बल मौजूद रहा। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर शहर के न्यू एंजिल्स और आत्रेय एकेडमी के पांच छात्र कार बुक कर स्कूल ड्रेस में कुसफरा स्थित शनिदेव धाम पहुंचे। कार चालक संजय पाल उर्फ शुभम पुत्र राजेश पाल निवासी रामपुर मुस्तर्का को उन्होेंने मोबाइल थमा दिया। कार में कपड़े उतारकर रखने के बाद वे मंदिर के करीब ही उफनाई बकुलाही नदी के चेकडैम के पास नहाने लगे। पांचों छात्रों के नहाने की तस्वीर कार चालक मोबाइल में कैद कर रहा था। काफी देर तक पांचों नहाते हुए मौज-मस्ती करते रहे। इस बीच कार चालक ने सभी को बाहर निकलने के लिए कहा। वे बाहर निकले। कार की ओर बढ़ने के दौरान अचानक अवनीश उपाध्याय (17) पुत्र विजय कुमार उपाध्याय निवासी सीधापुर मानधाता, शिवांग सिंह (17) पुत्र मनोज सिंह निवासी हरखपुर थाना मानधाता और रौनक सिंह (17) पुत्र अखिलेश सिंह निवासी पचखरा नगर कोतवाली नदी में नहाने के लिए आगे की ओर चले गए। चेकडैम के बाद नदी का बहाव तेज था। अचानक तीनों डूब गए। यह देख बाहर मौजूद कार चालक शुभम, दोस्त धनंजय सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी भुपियामऊ और सोमेंद्र सिंह पुत्र विनय सिंह निवासी सरोज चौराहा नगर कोतवाली शोर मचाने लगे। हल्ला सुनकर पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों के साथ दौड़े। जानकारी के बाद वे लोग नदी में समाए तीनों छात्रों की खोजबीन के लिए प्रयास करने लगे। कुछ लोग नदी में उतरे, लेकिन बहाव अधिक होने के कारण उनका साहस जवाब दे गया। छात्रों के डूबने की खबर मिलते ही मानधाता पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रों के साथियों से पूछताछ के बाद उनके परिजनों को खबर दी। इस बीच एसडीएम रानीगंज, तहसीलदार, सीओ सिटी समेत फोर्स वहां पहुंची। तीन घंटे बाद इलाहाबाद से आए गोताखोरों ने डूबे छात्रों की तलाश करने के लिए नदी में गोता लगाना शुरू किया। छह घंटे बाद शिवांग सिंह की लाश पुल के नीचे मिली। आधे घंटे बाद अवनीश उपाध्याय और रौनक का शव डूबने वाले स्थल पर ही गहरे कुंड में मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें