फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव: ब्लॉकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज 11 बजे से होगा नामांकन

Wed, 07 Jul 2021 11:47 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जिले के 17 ब्लॉकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होगा। सभी ब्लॉकों में भारी पुलिस बल के साथ ही सीओ स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के 17 ब्लॉकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होगा। सभी ब्लॉकों में भारी पुलिस बल के साथ ही सीओ स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। इधर, बुधवार को ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री होती रही।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 17 पदों के लिए बृहस्पतिवार को 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। डीएम डॉ. नितिन बंसल के निर्देश पर बुधवार को सभी आरओ ने ब्लॉकों में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इधर, प्रत्याशियों और समर्थकों ने नामांकन पत्रों की खरीद की। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी एसडीएम को भ्रमण करने और सीओ स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है।

इधर, बुधवार को नामांकन पत्रों की खरीद करने के बाद प्रत्याशी शपथपत्र बनवाने और कागजी कोरम पूरा करने में परेशान दिखे। शिवगढ़ और मानधाता ब्लॉक में चार-चार, गौरा, संडवा चंद्रिका और लक्ष्मणपुर में दो-दो, कालाकांकर विकास खंड में छह प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे।
विज्ञापन


अनुमोदक और प्रस्तावक भी दाखिल कर सकेंगे नामांकन पत्र
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन करते वक्त प्रत्याशियों का मौजूद रहना आवश्यक नहीं है। प्रत्याशी के अनुमोदक और प्रस्तावक ब्लॉक पहुंचकर नामांकन कर सकते हैं। मतदान में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र आवश्यक कर दिया गया है। इधर, डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कहा है कि चुनाव की गोपनीयता भंग करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें