फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ के साथ खड़ा मिलेगा जिला प्रशासन

Tue, 30 Aug 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
 जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने कहा कि बूथ लेबल अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के मेरूदंड की भूमिका में हैं और अपनी इस भूमिका का निर्वहन ईमानादारी से करेंगे। हमेशा बीएलओ के साथ जिला प्रशासन के साथ खड़ा मिलेगा।
विज्ञापन


हादीहाल में सोमवार को आयोजित बीएलओ प्रशिक्षण समारोह में सदर विधानसभा के बीएलओ को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए त्रुटिहीन मतदाता सूची का होना आवश्यक है। सभी बीएलओ को जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितंबर से प्रारंभ हो रहे पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ को लोगों के घर-घर जाकर प्रारूप तैयार करना है। 2 जनवरी तक दावे आपत्तियां ली जाएंगी।

सभी बीएलओ को यह देखना है कि महिला वोटरों की संख्या कम क्यों है। मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। इस प्रशिक्षण अभियान में 356 बीएलओ को बुलाया गया था। जिसमे 41 बीएलओ गायब मिले। विलंब से आने वाले बीएलओ को डीएम ने फटकार भी लगाई। सभी लोगों की शंकाओं का जिलाधिकारी ने समाधान भी किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर शशीभूषण राय, प्रशिक्षु एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार चंद्रेश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें