फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर : प्रमोद तिवारी 

Mon, 22 Apr 2019 01:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। एक तरफ भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ आतंकियों से लड़ने वाले हेमंत करकरे को मरने का श्राप दिया।

विज्ञापन


जिस हेमंत करकरे को देश की जनता ने सम्मान दिया और सरकार ने अशोक चक्र से सम्मानित किया, उसे भाजपाई आज देश विरोधी बता रहे हैं। शहर के देवकली स्थित युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी के आवास पहुंचकर मां राम संवारी देवी के निधन पर संवेदना जताई। कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद छद्म है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से क्या गुप्त समझौता हुआ, यह जनता नहीं जानना चाहती है। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा का सफाया हो चुका है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ल, नरसिंह प्रकाश मिश्र, रोहित शुक्ला, कपिल द्यिवेदी, डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, जमुना पांडेय प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें