फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारवाई एक नहीं, कागजों पर चल रहा स्कूलों के खिलाफ अभियान 

Mon, 22 Apr 2019 01:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रवेश शुल्क के नाम पर मनमानी करने वाले निजी स्कूल संचालकों पर शिकंजा क सने के लिए शुरू किया गया अभियान हवा-हवाई साबित हो रहा है। तहसीलवार तैनात की गईं टीमें जांच के नाम पर महज कागजी कोरम पूरा कर रही हैं। जबकि निजी स्कूल संचालक प्रवेश शुक्ल व स्कूल फीस के नाम पर अभिभावकों की जेबें ढीली कर रहे हैं। अभियान को एक पखवारा बीत रहा है, मगर एक भी कार्रवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन



शिक्षासत्र की शुरुआत होते ही वित्तविहीन स्कूलों एवं कालेजों में मनमाने तरीके से फीस वसूलने की प्रक्रिया शुरू शुरू हो जाती है। स्कूल फीस व प्रवेश शुल्क के नाम पर संस्थान मोटी कमाई करते हैं। बच्चों के प्रवेश में अभिभावकों की जेब ढीली होती है। यहां तक की अभिभावकों से पुराने पंजीयन पर भी स्कूल संचालक फीस व प्रवेश शुल्क ले रहे हैं। निजी स्कूलों की इस मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए डीआईओएस डा. एसपी यादव ने अभियान शुरू किया था।

इसके लिए तहसीलवार पांच टीमें बनाई गई थीं। लालगंज, कुंडा, रानीगंज, पट्टी, सदर। टीमें अपने-अपने परिक्षेत्र में जाकर वित्तविहीन विद्यालयों की पड़ताल करतीं। पंजीयन रजिस्टर सहित फाइलों का निरीक्षण करना था। इतना ही नहीं प्रवेश लेने वाले अभिभावकों से भी बातचीत कर विद्यालयों में हो रही प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लेना था। मगर विभाग का यह अभियान कागजों पर चल रहा है। तहसीलवार तैनात की गईं टीमें जांच के नाम पर महज कोरम पूरा कर रही हैं। तहसील कार्यालय पर बैठक कर ही विद्यालयों की पड़ताल का ब्यौरा तैयार कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी जा रही है।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि टीमों ने अब तक एक भी कार्रवाई नहीं की है। जबकि पखवारे भर से अभियान चल रहा है। वहीं दूसरी ओर निजी स्कू ल व कालेजों में धडल्ले से फीस वसूली की जा रही है। हालांकि इस बारे डीआईओएस डा. एसपी यादव का कहना है कि निजी स्कू लों व कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया की पड़ताल को लेकर टीमों को तैनात किया गया है। मनमाने तरीके से फीस वसूलने वाले कालेजों व स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें