फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं नेताओं की मंडली

Sat, 14 Jan 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूराो प्रतापगढ़
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में भाजपा के वैसे तो कई उम्मीदवार लाइन में हैं। मगर टिकट केवल उसी को मिलेगा जो हर तरीके से मजबूत हो विरोधी प्रत्याशी को उसके ही अंदाज से जवाब दे सके। फिलहाल इन दिनों टिकट के दावेदारों की मंडली दिल्ली मेें डेरा जमाए हुए है। लोग बड़े नेताओं की परिक्रमा करने में लगे हुए है। उम्मीद है कि टिकट की घोषणा 19 से 20 जनवरी के बीच हो जायेगी।
विज्ञापन


युवा वोटरों और विकास के मुद्दे और कार्यकर्ताओं के भरोसे भाजपा चुनाव की जंग फतेह करना चाहती है। इसके लिये सेनापतियों यानि प्रत्याशियों का चयन करने में पार्टी जल्दीबाजी नहीं दिखा रही है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि जिले की सभी विधानसभाओं की भौगोलिक स्थिति और वहां की जमीनी सियासत के बाद ही टिकट तय होगा। इसके अलावा जो सबसे बड़ी बात सामने आ रही है। वह है प्रत्याशी का मजबूत होना। अंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार वही प्रत्याशी पार्टी का पहली पसंद बनेगा जो सीट जीतने की क्षमता रखता हो। पार्टी ने जो टिकट बांटने का जो मानक बनाया है अगर इस पर काम हुआ तो जिले के बहुत सारे दावेदार पीछे रह जायेंगेे।

पता चला है कि हर विधानसभा से दर्जनों नेताओं ने टिकट के लिये अपनी दावेदारी ठोक दी है। वे किसी मायने में पीछे नहीं हटना चाहते हैं। दर्जनों  नेताओं ने इन दिनों टिकट के चक्कर में दिल्ली कूच किया है। दावेदारों ने टिकट पाने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है। पता चला है कि अकेले सदर विधानसभा से करीब दर्जन भर प्रत्याशी टिकट पाने की आशा से दिल्ली में कई दिनों से नेताओं के आगे-पीछे घूम रहे हैं। इस विधानसभा में टिकट के दावेदारों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जो मजबूती से दावेदारी करेगा उसी को टिकट मिलने संभावना है। फिलहाल 20 जनवरी तक जिले का टिकट घोषित हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें