फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के व्यापारी बेटे और चिकित्सक से मांगी रंगदारी

Mon, 29 Apr 2019 12:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
जिले में बदमाशों के रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार भोर में व्हाट्सएप कालिंग व मैसेज भेजकर भाजपा नेता के व्यापारी बेटे से 15 लाख की रंगदारी मांगी गई। शहर के एक नामी चिकित्सक से भी रंगदारी मांगी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करते हुए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी भाजपा नेता व पूर्व सभासद राजेंद्र मौर्य का बेटा आशीष मिठाई की दुकान के साथ ही प्रापर्टी का काम करता है। रविवार भोर में आशीष के पास व्हाटसएप काल आई। बातचीत करने के दौरान बदमाश ने उससे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके अलावा उसने मैसेज भी छोड़ा। इस धमकी से भाजपा नेता के परिजन भयभीत हो गए।

मैसेज में मार्बल व्यापारी राजेश सिंह समेत अन्य व्यापारियों के साथ हुई घटना का हवाला भी दिया गया था। सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस छानबीन करने लगी। दूसरी ओर शहर के एक नामी चिकित्सक से भी बदमाशों ने रंगदारी मांगी है। इस बात की चर्चा दिनभर शहर के लोग करते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्र ने बताया कि भाजपा नेता के बेटे से रंगदारी मांगने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन


चिकित्सक से भी रंगदारी मांगने की बात सामने आई है, लेकिन अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। रंगदारी मांगने वालों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें