फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, बेटा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 01 Jun 2023 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

पट्टी कस्बे के रहने वाले असगर अंसारी भाजपा नेता हैं। बृहस्पतिवार को वह अपनी एर्टिगा कार से कहीं जा रहे थे। कार को उनका बेटा जीशान उर्फ राजा चला रहा था जबकि बगल की सीट पर असगर अली बैठे थे। पीछे वाली सीट पर भी इनका कोई परिचित बैठा था। दोपहर करीब ढाई बजे बीबीपुर बाड़ी गांव में किसी वाहन की टक्कर से कार सडक के किनारे खड्ड में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत के बाद अस्पताल में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर बाड़ी गांव में हुए सड़क हादसे में भाजपा नेता असगर अंसारी (52) की मौत हो गई। वाहन चला रहे उनके बेटे जीशान उर्फ राजा (30) सहित दो लोग घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन









पट्टी कस्बे के रहने वाले असगर अंसारी भाजपा नेता हैं। बृहस्पतिवार को वह अपनी एर्टिगा कार से कहीं जा रहे थे। कार को उनका बेटा जीशान उर्फ राजा चला रहा था जबकि बगल की सीट पर असगर अली बैठे थे। पीछे वाली सीट पर भी इनका कोई परिचित बैठा था। दोपहर करीब ढाई बजे बीबीपुर बाड़ी गांव में किसी वाहन की टक्कर से कार सडक के किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 

सडक से गुजर रहे लोगों की नजर सडक के किनारे खड्ड में पड़ी कार पर पड़ी तो वहां पर भीड़ जमा हो गई। सभी को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने असगर अली को मृत घोषित कर दिया,जबकि बेटे समेत पीछे बैठे शख्स को हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। धक्का किस वाहन ने मारा है इसकी छानबीन करने में पुलिस जुटी है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के साथ ही कस्बे के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh News : भाजपा नेता की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
हाल ही में भाजपा में हुए थे शामिल

असगर अली पहले बहुजन समाज पार्टी के नेता थे। कुछ साल पहले वह सपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश पदाधिकारी बनाया था। हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में वह पूर्व मंत्री मोती सिंह के कहने पर भाजपा में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें