फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हुई फेल : श्यामलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोमवार को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता के हर मोर्चे पर फेल है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रानीगंज विधानसभा के खाखापुर में सोमवार को आयोजित पीडीए की जनपंचायत में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष इतने पर ही नहीं रुके।
आगे कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या एवं अपहरण जैसी घटनाएं घट रही हैं। भाजपा की कमियों को जनता के बीच जाकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता बताएं।
भाजपा ने ही डॉ. भीमराव आंबेडकर को भरी संसद में अपमानित किया था। भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। जनपंचायत में विधायक डॉ. आरके वर्मा, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव, विजय यादव, महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, राजकुमार यादव, डॉ. शेर बहादुर यादव, शांति सिंह, अनिल यादव, गुलफाम खान, शेर बहादुर यादव, धीरज यादव, मनीष पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें