कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौरा चौराहे के पास सोमवार दोपहर हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघराय । कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौरा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइकसवार संगमलाल की उपचार मिलने से पहले ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे, यादि हेलमेट होता तो शायद उनकी जान बच जाती। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के लिए शव कब्जे में लिया है।
बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुरमौरी धुनुरकीपुर निवासी संगमलाल (55) सोमवार को बाइक से किसी काम से कुंडा जा रहे थे। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौरा चौराहे के पास बाइक में पीछे से बोलेरो टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे संगम को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी कुंडा पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के बेटे प्रदीप ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना से मृतक की पत्नी केशपती, बेटे अरविंद व बेटी वंदना का रो-रोकर हाल खराब है।