फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भुपियामऊ ओवरब्रिज का लिंटर टूटा, वाहनों के आवागमन पर रोक

Mon, 24 Apr 2023 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
भुपियामऊ में टूटे ओवर ब्रिज के क्षेत्र को राजमार्ग प्रशासन द्वारा करायी गई बैरीकेडिंग। संवाद
विज्ञापन
पुलिस ने पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकर बंद कराया आवागमन
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग से निकाले जा रहे वाहन, एनएच के कर्मचारियों ने की थी घेराबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
विश्वनाथगंज। लखनऊ - वाराणसी राजमार्ग पर भुपियामऊ ओवरब्रिज का लिंटर सोमवार को टूट कर गिर गया। जिसके बाद एहतियात के तौर पर पुलिस ने पुल के दोनों छोर पर बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। एनएच से जुड़े कर्मचारी ने दोपहर में पहुंचकर लिंटर गिरने वाले स्थान की घेराबंदी की।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर भुपियामऊ ओवरब्रिज का प्लास्टर रविवार दोपहर से ही गिरने लगा था। सोमवार दोपहर तक तीन स्थानों से करीब चार-चार फिट की दूरी पर प्लास्टर टूटकर गिरा था। इस बीच ओवरब्रिज का लिंटर भी टूट कर गिर गया। खतरे को देखते हुए एनएच के कर्मचारियों ने यातायात डायवर्ट करने के लिए घेराबंदी कर दी। भारी वाहनों के आवागमन से हादसे की आशंका को देखते हुए देर शाम चौकी प्रभारी भुपियामऊ ने दोनों छोर पर बैरियर लगाकर आवागमन बंद करा दिया। इसके बाद रेलवे क्राॅसिंग से वाहनों को निकाला गया।

भुपियामऊ में टूटे ओवर ब्रिज के क्षेत्र को राजमार्ग प्रशासन द्वारा करायी गई बैरीकेडिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें