प्रतापगढ़ में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां और बेटी की हालत गंभीर है।
नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज में कार की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई। पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरेमहाबल गांव निवासी मनोज सिंह (36) अपनी पत्नी सीमा (30), पुत्र शिवम (8) और सपना (5) के साथ बाइक से अपनी ससुराल जामताली जा रहे थे।
विज्ञापन
पृथ्वीगंज बाजार में बलेनो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चारों घायल हो गए। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मनोज और शिवम को मृत घोषित कर दिया गया। सपना और सीमा को एसआरएन रेफर कर दिया गया।