कोतवाली के रायपुर तियाई के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सांगीपुर के टिकनिया निवासी नंदलाल (42) की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। खबर पाकर परिजन रोते बिलखते ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
नंदलाल सोमवार को बाइक से रिश्तेदारी रानीगंज कैथौला के करीब राजापुर गया था। वहां से शाम सवा सात बजे वह बाइक से अपने साथी गिरीश (37) के साथ घर लौट रहा था। तभी रायपुर तियाई पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। वहां पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गई। यहां डॉक्टरों ने नंदलाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक नंदलाल दो भाइयों में बड़ा था। वह उड़ीसा में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था।
मृतक नन्दलाल। फाइल फोटो